फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chatti squares Utrwaya poster - banner

चट्टी चौराहों से उतरवाया पोस्टर-बैनर

Wed, 25 Nov 2015 12:05 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Wed, 25 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chatti squares Utrwaya poster - banner
अनपरा और शक्तिनगर पुलिस मंगलवार को पूरे दिन पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर उतरवाने में जुटी रही। इस दौरान संबंधितों को आदर्श आचार संहिता के पालन करने की हिदायत भी दी गई। पुलिस का कहना था कि आदेश अमल में नहीं लाया गया तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रधानी चुनाव को लेकर पूरा इलाका पोस्टरों व बैनरों से पटा पड़ा था। बीते दिनों चलाए गए अभियान के बाद भी कई दावेदारों के पोस्टर बैनर फिर से सज गए थे।


इसकी जानकारी के बाद  मंगलवार सुबह से ही अनपरा में एसओ शोभनाथ यादव, रेणुसागर चौकी इंचार्ज हारूल रसीद, शक्तिनगर में उप निरीक्षक महेंद्र यादव दलबल के साथ पोस्टर-बैनर उतरवाने में जुटे तो कुछ प्रत्याशियों के समर्थक खुद बैनर उतारने में जुट गए।
विज्ञापन



शाम तक चलाए गए अभियान में अनपरा बाजार, औड़ी, काशी मोड़, रेणुसागर, खड़िया कालोनी, बस अड्डा बाजार, पीडब्ल्यूडी मोड़, खड़िया बाजार, कोटा, चिल्काटांड मार्केट व गांव, एनटीपीसी के आवासीय क्षेत्र समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर उतरवा दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed