फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Changing trends in the general-election

लोकसभा-विधानसभा चुनाव में बदलता रहा रुझान

Sun, 05 Feb 2017 11:07 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 05 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Changing trends in the general-election
चुनाव - फोटो : SELF
जनपद में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टियों का वोट प्रतिशत समान नहीं रहा है। खासकर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की लहर में जबरदस्त इजाफा किया। जबकि अन्य को नुकसान हुआ। वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव और 2012 के विधानसभा चुनाव पर गौर करे तो वोटरों का रुझान बदला है। बता दें कि वर्ष 2009 से जिले में चार विधानसभा सीटें हो गई हैं। इसमें घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं। इसके पहले जिले में सिर्फ ढाई विधानसभा सीटें राबर्ट्सगंज, दुद्धी और राजगढ़ आंशिक ही रही। राजगढ़ सीट को समाप्त कर मिर्जापुर जिले की मड़िहान विधानसभा सीट बना दी गई, जबकि सोनभद्र में इसके बदले घोरावल और ओबरा नई सीट सृजित हुईं।
विज्ञापन


 वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जनपद में 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें सपा को सर्वाधिक 36.36 फीसदी, बसपा को 27.92 फीसदी, भाजपा को 17.54 फीसदी और कांग्रेस को 9.37 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में जनपद का वोटिंग प्रतिशत 50 के पार पहुंच गया। कुल 58.44 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें सपा का ग्राफ घटकर 29 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि सर्वाधिक वोटिंग 29 फीसदी सपा को ही हुई। बसपा का भी ग्राफ घटकर 25 फीसदी पहुंच गया, लेकिन दूसरे नंबर पर बसपा ही रही। भाजपा का ग्राफ घटकर 12 फीसदी और कांग्रेस का ग्राफ घटकर आठ फीसदी पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2014 के हुए लोकसभा चुनाव में जनपद ने 52.66 प्रतिशत मतदान हुआ। सपा का ग्राफ घटकर 15.35 फीसदी पहुंच गया। यही हाल बसपा का रहा जो घटकर 21.29 फीसदी पहुंच गया, हालांकि दूसरे नंबर पर बसपा को ही मत मिला। भाजपा के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ और सर्वाधिक 42.69 फीसदी मत मिला। वहीं, कांग्रेस के ग्राफ में भी बढ़ोत्तरी हुई और 9.73 फीसदी मत मिला। ऐसे में सपा जहां तीसरे नंबर पर, वहीं कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। अबकी बार यह देखना है कि भाजपा अपनी बढ़त बरकरार रख पाती है अथवा सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा के मत प्रतिशत में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed