{"_id":"67e9894193c063c66c0a553e","slug":"changes-made-to-increase-enrollment-in-schools-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-126278-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए किया बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के सभी सरकारी व निजी प्राथमिक स्कूलों में अब 31 जुलाई तक छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जा सकेगा। यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में छह साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश देने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयु सीमा का निर्धारण करने से स्कूलों को बड़ी राहत मिल गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन इसकी वजह से पहली कक्षा में नामांकन में काफी कमी आई थी। इससे परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक में नामांकन का ग्राफ काफी गिर गया था। सत्र 2024-25 में 1,804 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 में 22,479 छात्रों का नामांकन दर्ज किया गया था। आंकड़े बताते हैं कि 844 विद्यालयों में कक्षा 1 में 10 या उससे कम नामांकन हुए हैं। 286 विद्यालयों में कक्षा 1 में 5 या उससे भी कम नामांकन हुए हैं। 21 विद्यालय ऐसे रहे, जहां कक्षा 1 में केवल एक-एक नामांकन हो सके थे। जबकि निजी स्कूलों में नामांकन का ग्राफ बढ़ा था। ऐसे में कई परिषदीय विद्यालय बंद होने के कगार पर हैं। इसे देखते हुए शिक्षक राहत की मांग कर रहे थे। अब इसमें राहत दी गई है। सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि इसे लेकर आदेश मिल चुका है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी।