{"_id":"57cda5a14f1c1b812731738d","slug":"chairman-of-the-municipal-blew-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के चेयरमैन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के चेयरमैन का फूंका पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर नगर पालिका चेयरमैन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन किया। चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओें की बैठक राबर्ट्सगंज में दंडईत बाबा मंदिर परसिर में हुई। इसमें जिला संयोजक रोहित सिंह परमार ने कहा कि जिले की एक मात्र नगर पालिका में समस्याएं इस कदर हावी हैं कि जनता के पैसे की लूट मची हुई है। नगर पालिका द्वारा विद्युत सामग्री की खरीद में लाखों का घोटाला होने की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा हो गई है। इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। परिहार ने कहा कि एडीएम ने 25 बिंदुओं पर जांच की, जिसमें घोटाले की पुष्टि हुई। इस तरह से जनता के पैसे लूटना अपराध है और जनहित की उपेक्षा है। जिला सचिव श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा खरीद में अनियमितता बरती गई है।
नियम कानून को दर किनार कर चहेते ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा है। इसकी भी जांच कराई जाए और दोषियों को तत्काल दंडित किया जाए। इस मौके पर राजेेंद्र प्रसाद मौर्य, गोविंद चौबे, समीर खां, नीरज पांडेय, तौकिर खां, राजकुमार मौर्य, मदन चौबे, लक्ष्मण पटेल, देवेंद्र पांडेय, रोशन पांडेय मौजूद रहे।