{"_id":"5bd9f10bbdec226991725de8","slug":"chairman-murder-another-suspect-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन हत्याकांड: एक और संदग्धि पुलिस की हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन हत्याकांड: एक और संदग्धि पुलिस की हिरासत में
sonebhadra news
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मार कर हत्या करने वालों के गिरेबान तक पुलिस पहुंच गई है। हत्या से जुड़े कई ठोस सबूत हाथ लगने के बाद पुलिस शूटरों एवं उन्हें सुपारी देने वालों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है। इस मामले में बुधवार को झारखंड के गढ़वा जिले में छापेमारी कर पुलिस ने संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। संभावना है कि जल्द पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चेयरमैन के हत्या का खुलासा कर देगी।
चोपन के अग्रवाल मेमोरियल क्लब मैदान में 25 अक्तूबर को नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गोली मारकर भाग रहे एक बदमाश को क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से एक कारबाइन बरामद हुई थी। दो बाइक से हमलावर चार की संख्या में हत्या करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन तीन फरार हो गए। पकड़े गए शूटर काश्मीर कुमार रौकेट बताया कि चेयरमैन की हत्या के लिए खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सुपारी देकर कराई है। एसपी ने एएसपी अरुण कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में चार टीमें फरार शूटरों एवं हत्या की सुपारी देने वालों को पकड़ने के लिए गठित की है। पिछले कई दिनों से टीमें बिहार, झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। सात दिनों से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को पुलिस को हत्या से जुड़े कई ऐसे सबूत मिले जो खुलासा करने की ओर ले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चेयरमैन की हत्या कराने में चोपन का भी एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि चेयरमैन के हत्यारोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।