फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chachari village chased elephant tramples crops

चरचरी गांव खदेड़े गए हाथी, फसलों को रौंदा

Mon, 24 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chachari village chased elephant tramples crops
बभनी। सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों की आमद ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। मंगरमाड के जंगल से वनकर्मियों ने रविवार की देर रात हाथियों को छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव की ओर खदेड़ दिया। उनकी चिंघाड़ से ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों ने तीन कि सानों की फसलों को रौंद डाला और एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दो बजे बभनी वन रेंजर के प्रयास से हाथियों को छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव मे पहुंचाया जा सका। जहां हाथियों ने तीन किसानों की फसल को चौपट कर दिया। मकानों को भी छति पहुंचाया है। बभनी सीमा मे नवाटोला मे घर गिराने के बाद रविवार की रात हाथियों का झुंड मंगरमाड के जंगल में घुस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों के खदेड़ने पर हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव पहुंच गया। जहां जंगलाल का घर बाउंड्रीवाल, मोटरसाइकिल सहित फसलों को क्षति पहुंचाया। इसके बाद रामदेव का मकान, मशीन की पाइप और फसलों को रौंद डाला। राजाराम का मकान और फसल को क्षति पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का झुंड जंगल मे चला गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे बभनी थाना क्षेत्र के मंगरमाड के जंगल में रविवार की रात हाथियों का झुंड डटा रहा। हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण सारी रात सो नहीं सके। हाथियों को भगाने के लिए वह घर के बाहर रातभर आग जलाए जागते रहे। लेकिन हाथियों की चिंघाड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सुरेन्द्र कुमार, इंद्रदेव सिंह ने बताया कि रात में हाथियों का झुंड मंगरमाड के जंगल में था और चिंघाड़ रहा था। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हाथियों के हमले का भय बना हुआ है।
हाथियों का झुंड चरचरी गांव मे तीन किसानों का घर गिराया है। हाथी तमोर पिगला सेंचुरी एरिया से भटक कर आ जाते है। वापस करने की कोशिश की जा रही है।
रामशरन राम, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed