{"_id":"f5b86c1f825b622262196d1c3b39c6e6","slug":"centre-raging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर भड़के
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश मेें लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
वहीं सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार केे पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। केंद्र सरकार पर कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम अपेक्षित रूप से कम नहीं करने का आरोप मढ़ा।
मेन चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि केेंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम है। जनवरी में मूंग की दाल 78 रुपये प्रतिकिलो थी, लेकिन वर्तमान में 104 रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन
चने की दाल 51 रुपये से बढ़ कर 73 रुपये, अरहर की दाल 54 रुपये से बढ़ कर 156 रुपये पहुंच गई है। नगर महासचिव शुभम पांडेय ने कहा कि गरीबों को दाल नसीब नहीं हो पा रही है। नगर सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित में कार्य नहीं कर रही है।
शाहिद अफरीदी, रोहित मौर्य, सुनील सिंह, शनि सिंह, राज सिंह, अरविंद पासवान, अंकित, विशाल, अनूप आदि मौजूद रहे। उधर कचहरी तिराहे पर नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि लगातार अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम घटा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम घटाने का नाम नहीं ले रही है।
नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी और आशीष केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता पर महंगाई का बोझ लादर रही है। इस मौके पर महासचिव वारिस अली, सुरेश अग्रहरि, उमेश भारती, पंकज, सुन्ना भाई, तौफिक, आदि रहे।