फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cement laden truck fell into 200 feet deep ditch due to brake failure

Sonebhadra News: ब्रेक फेल होने से सीमेंट लदा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा

Sun, 06 Oct 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cement laden truck fell into 200 feet deep ditch due to brake failure
सलखन। सदर कोतवाली अंतर्गत मारकुंडी घाटी स्थित पुराने मार्ग के तीसरे मोड़ पर सीमेंट लदा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। ट्रक चालक एवं खलासी ने कूद कर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रक चालक राजू निवासी धुरकर मड़िहान मिर्जापुर और जनपद निवासी खलासी प्यारे लाल दोनों ने बंजारी बिहार से ट्रक में सीमेंट लोड किया था। दोनों ट्रक लेकर बभनी जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी के पुराने मार्ग पर दुर्गा मंदिर से तीसरे मोड़ पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस पर चालक और खलासी दोनों ट्रक से कूद गए। ब्रेक फेल होने से सीमेंट लदा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में चला गया। चालक और खलासी को हल्की चोंटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को जिला चिकित्सालय भेज दिया। खाई में ट्रक पलटने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed