फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Family of deceased married woman raises suspicions; police launch investigation.

Sonebhadra News: विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Family of deceased married woman raises suspicions; police launch investigation.
ओबरा। पनारी ग्राम पंचायत के फफराकुंड टोले में सात दिन पहले संदिग्ध हाल में फंदा पर मिली विवाहिता की बुधवार सुबह मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक सात दिन पहले समिता (26) पत्नी राधेश्याम ने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। बताते हैं कि बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के करीब दो दिन बाद पति राधेश्याम उसे घर ले आया। घर लौटने के बाद महिला का उपचार चल रहा था। इसी बीच बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग फफराकुंड पहुंचे। वहां उन्होंने समिता के शरीर पर चोट के निशान देख घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पुलिस को जानकारी दी। एसओ सदानंद राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed