फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth from Sonbhadra to run in the Namo Marathon; winner to receive a prize of 21,000.

Sonebhadra News: नमो मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के युवा, विजेता को 21 हजार का इनाम

Wed, 09 Sep 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth from Sonbhadra to run in the Namo Marathon; winner to receive a prize of 21,000.
रॉबर्ट्सगंज लोक निर्माण डाक बगला में मैराथन दौड़ को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते भाजपा के पूर्व - फोटो : 1
सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति रॉबर्ट्सगंज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता में समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग मैराथन कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगी। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 21 प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अनुभवी वॉलिंटियर, प्रशिक्षक और चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। प्रतियोगिता में 17 से 26 वर्ष की आयु के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागी का सोनभद्र का निवासी होना अथवा जनपद में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह, श्रीराम दरबार अखाड़ा के संरक्षक आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, पूर्व सभासद अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, नवीन त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अंशु चौबे, पंकज ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed