फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO withholds salary of seven including additional program officer

सीडीओ ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी समेत सात का रोका वेतन

Thu, 18 Feb 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
CDO withholds salary of seven including additional program officer
सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा समेत अन्य निधि से कराए जा रहे कार्यों की जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने हिंदुआरी, ओरगाई और जिगना गांव में तालाब की खोदाई, पंचायत भवन के निर्माण समेत अन्य कार्यों की जांच की। इस दौरान खामियां मिलने पर सीडीओ ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी समेत सात कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सदर विकास खंड के ओरगाई गांव में कृषि अधिकारी/प्रभारी बीडीओ पीयूष राय के साथ सीडीओ ने पहुंचकर लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे चैकडैम के कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन मौके पर मस्टरोल उपलब्ध नहीं था। काम धीमी गति से होने पर सीडीओ ने नराजगी जताते हुए माह भर में कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। सामुदायिक शौचालय का कार्य अपूर्ण मिला। उन्होंने हिंदुआरी में भी कार्यों की जांच करते हुए संबंधितों को तालाब के गहरीकरण एवं सिल्ट की सफाई का कार्य कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र अनुुपस्थित मिले। जिगना में भी कार्यों की जांच हुई। यहां तालाब के गहरीकरण एवं सिल्ट के सफाई का कार्य चल रहा था। लेकिन ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक मौके पर मौजूद नहीं थे। बीडीओ पियूष राय ने बताया कि सीडीओ ने ओरगाई में कार्य संतोषजनक न होने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, सचिव, हिंदुआरी में अनुपस्थित शिक्षामित्र, जिगना के ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। संबंधितों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूूर्ण ढंग से कार्य कराने के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद शिथिलता बतरने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed