फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO furious at less than ten percent attendance, stopped salary of entire staff

दस प्रतिशत से भी कम उपस्थिति पर भड़के सीडीओ, पूरे स्टाफ का रोका वेतन

Fri, 29 Apr 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
CDO furious at less than ten percent attendance, stopped salary of entire staff
विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को सदर ब्लाक के रुदौली गांव का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय में नौ शिक्षकों की तैनाती के बाद भी दस प्रतिशत से कम उपस्थिति पर सीडीओ ने पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। बीएसए और बीईओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण देेने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय के जूनियर वर्ग में 186 और प्राथमिक वर्ग में 128 बच्चे पंजीकृत हैं जबकि मौके पर महज 30 बच्चे ही उपस्थित मिले। शिक्षकों की कार्यों में रुचि न होना मानते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह, सहायक अध्यापक जमील अहमद, रुचि मिश्र, मंजू, शिक्षा मित्र रामनौमी, सुदेश्वर प्रसाद, सुनीता, अनुदेशक रवींद्र कुमार, तौलन सहित पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया। बीएसए को निर्देश दिया कि इनका वेतन-मानदेय तब तक न जारी किया जाए जब तक उपस्थिति 80 प्रतिशत नहीं हो जाती। उन्होंने बीएसए और बीईओ को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार मानते हुए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। विद्यालय में सबमर्सिबल खराब मिला। शौचालय में टोटी भी नहीं थी। ग्राम प्रधान को निर्देश दिया 30 अप्रैल तक हर हाल में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मनरेगा योजनांतर्गत विद्यालय भवन और गांव के अन्य शासकीय भवनों, आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कोई काम नहीं कराया गया था। सीडीओ ने इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ सुजीत कुमार सिंह, सुपरवाइजर सुशीला, कार्यकत्री शकुंतला, सहायिका सीता उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा शेषनाथ चौहान, बीएसए हरिवंश कुमार, बीडीओ उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed