{"_id":"62eeb60372020b61366d2f7c","slug":"cc-stir-of-pesticide-found-in-school-water-tank-sonbhadra-news-vns668002156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पानी टंकी में मिली कीटनाशक की सीसी हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पानी टंकी में मिली कीटनाशक की सीसी हडकंप
विज्ञापन
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खुटहनिया में शनिवार की पानी की टंकी में कीटनाशक की शीशी मिलने से खलबली मच गई है। संयोग रहा कि स्कूल खुलते ही शिक्षकों की इस पर नजर पड़ गई। किसी ने पानी का सेवन नहीं किया था। मामले में स्कूल प्रभारी ने थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कंपोजिट विद्यालय खुटहनिया में शनिवार की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनकी नजर पानी की टोटी के पास गिरे कीटनाशक के ढक्कन पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति ने बताया कि चौकीदार गोविंद प्रसाद को टंकी के पास भेजा गया तो टंकी में कीटनाशक की खुली शीशी दिखाई दी। प्रधानाध्यापिका ने तत्काल ग्राम प्रधान राम ललित और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची घोरावल थाने की डायल 112 की टीम ने विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम पड़ोस के एक व्यक्ति से चौकीदार में विवाद हो गया था। स्थानीय लोग इस मामले को भी घटना से जोड़ कर देख रहे हैं। प्रधानाध्यापिका ने मामले की तहरीर करमा पुलिस को देकर जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा कि किसी भी छात्र ने पानी का सेवन नहीं किया था, नहीं तो बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। इस मामले में थाना प्रभारी करमा राजेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कोई खास बात नहीं है।
मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय प्रभारी ने मामले की लिखित शिकायत करमा थाना में की गई है। बच्चों के जीवन को खतरे में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -हरिवंश कुमार, बीएसए।