फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI to probe the signature campaign

सीबीआई जांच के लिए हस्ताक्षर अभियान  

Sun, 05 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 05 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
CBI to probe the signature campaign
राबर्ट्सगंज मेन चौक पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में दस्तखत करते कांग्रेसजन।
 राबर्ट्सगंज में हुए फ्लाईओवर कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के मेन चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि  अभियान के बाद प्रदेश के राज्यपाल से मिलकर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई जाएगी। 
विज्ञापन


अभियान के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य राजेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूजा द्विवेदी और प्रदेश सचिव संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि करीब सवा माह बीत जाने के बाद भी फ्लाईओवर कांड का खुलासा न होना कानून और नए कप्तान के लिए चुनौती है। कहा कि आनन-फानन में हत्या को दुर्घटना दिखा कर साक्ष्य मिटाने वाले कोतवाल को बर्खास्त नहीं किया गया। इसलिए घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव धीरज पांडेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि कहा कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि शवों का पंचनामा न कराना और तत्काल फोरेंसिक जांच के लिए टीम न भेजना, आनन-फानन मेें तत्कालीन एसपी रामलाल वर्मा प्रेस कांफ्रेंस कर घटना को दुर्घटना बताकर आम जनमानस में संदेह को और प्रबल कर दिया है। इसलिए मृतकों के घरवालों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष अंतिम दम तक जारी रहेगा। मृतक दीपेंद्र राठौर के भाई अनिल सिंह और बहन सोनी सिंह ने कहा कि घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ इसलिए जो न्यायहित में हैं वे संघर्ष करने वालों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश यादव, शशांक मिश्रा, सत्येंद्र दूबे ने कहा कि जांच मिर्जापुर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। लेकिन जांच की कड़ी एक कदम आगे नहीं बढ़ी है। इसलिए इस घटना की सीबीआई जांच आवश्यक है। इस मौके पर कृष्ण प्रताप सिंह, राधेश्याम, आकाश कुमार, सतीश पटेल, अभिनेध मौर्य, देवेंद्र गुप्ता, अतुल दूबे, दयाशंकर यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed