फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI summons cardinals

सीबीआई ने सेक्रेटरियों प्रधानों को किया तलब

Fri, 15 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Fri, 15 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 जिले में मनरेगा के तीन सौ करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पांच सेक्रेटरियों और आठ प्रधानों को नोटिस भेज कर लखनऊ तलब किया है। बुधवार की रात त्रिवेणी एक्सप्रेस से सभी लखनऊ रवाना हो गए। उधर, सीबीआई के कड़ा रुख अख्तियार करने से सरकारी धन की बंदरबांट करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

 जिले में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा के धन की बंदरबांट की गई थी।

कागजों पर कई चेकडेम, रपटा, पुलिया आदि का निर्माण दिखा कर करोड़ों रुपये हजम कर लिए गए।  दर्जनों चेकडैमों का कार्य बगैर पूर्ण कराए ही धन निकाल लिया गया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने शासन  स्तर पर की थी। लेकिन बसपा सरकार में धन का दुरुपयोग   करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि मामला संज्ञान में आने पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मनरेगा के धन की बंदरबांट की जांच सीबीआई को करने का निर्देश दिया।कोर्ट के आदेश पर सीबीआई कई पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, सेक्रेटरी और सप्लायरों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने राबर्ट्सगंज, चतरा और घोरावल के 12 से अधिक सेक्रेटरी और पूर्व प्रधानों को पूछताछ के लिए लखनऊ कार्यालय में बुलाया है। सीबीआई के तलब करने से सरकारी का धन दुरुपयोग  करने वालों में खलबली मच गई है और बुधवार की रात कई सेक्रेटरी और पूर्व प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हुए।बीआई ने जिन लोगों को तलब किया है, उनका गुरुवार  को मोबाइल बंद रहा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि सीबीआईने किस सेक्रेटरी और पूर्व प्रधान को तलब किया है, इस बारे में उनको सूचना नहीं दी गई है।  पूर्व में भी सीबीआई कई लोगों   को तलब कर पूछताछ कर  चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed