फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cave paintings have the potential to attract tourists from around the world.

Sonebhadra News: गुफा चित्रों में दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता

Fri, 27 Sep 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cave paintings have the potential to attract tourists from around the world.
सोनभद्र। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित संगोष्ठी में जिले में पर्यटन के विकास पर मंथन हुआ। ऋषि मुनियों की तपस्थली का संरक्षण और पर्यटन विकास विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने जिले के विकास के लिए पर्यटन को बड़ा माध्यम बताया। कहा कि सोनभद्र के गुफा चित्रों में दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र भविष्य में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यह क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार पारसनाथ मिश्र ने ट्रस्ट की ओर से चिह्नित किए गए सोनभद्र के सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का महत्व बताया। कहा कि गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के प्रयास प्रशंसनीय हैं और हम इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेंगे। वरिष्ठ इतिहासकार दीपक केशरवानी ने कहा कि सोनभद्र की गुफा चित्रकला हजारों साल पुरानी है। इसे अगर संरक्षित और संवर्धित किया जाए तो यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। इससे यहां पर्यटन का विकास होगा। अधिवक्ता राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि अगर सोनभद्र के प्रमुख स्थलों और पर्यटकों की सुविधाओं की व्यवस्था शासन स्तर पर सुनिश्चित की जाए तो यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। संगोष्ठी में अश्वनी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बीके महादेव, हेमंत मोहन, डॉ. रूबी गुप्ता राजू चौबे आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे और संचालन राजेश अग्रहरी ने किया।
विज्ञापन


पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा
दुद्धी। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय हाल में मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष एवं श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि दुद्धी प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल है। इसके अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्ता की दृष्टि से ठेमा नदी, लौआ नदी स्थित कैलाश कुंज द्वार, जोरकहू कनहर नदी, कनहर बांध, खंता जैसे पर्यटन स्थल को भी विकसित किया जा रहा है। भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed