फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cash-jewellery looted by breaking into engineer's residence

Sonebhadra News: अभियंता के आवास में सेंध लगाकर नकदी-जेवरात उड़ाए

Wed, 05 Apr 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery looted by breaking into engineer's residence
ओबरा। ओबरा परियोजना में कार्यरत सहायक अभियंता के आवास में चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगाकर नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। दिन में हुई वारदात ने नगर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के निर्माण संयंत्र कमीशनिंग खंड में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत इं. जयविंद सिंह के मुताबिक वे शनिवार को सिंगरौली में कार्यरत अपने पुत्र के पास गए थे। मंगलवार की सुबह वह ओबरा अपने आवास पर पहुंचे। ड्यूटी जाने के लिए देर होने की वजह से वह अपने साथ लाया बैग बाहर के कमरे में रखकर चले गए। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वापस लौटे तो उन्होंने बाहर के कमरे में रखा बैग का सामान बिखरा हुआ पाया। जब वे अंदर के कमरे में गएतो वहां भी सामान बिखरा हुआ पाया। अंदर के कमरे में रखी सोने की अंगूठी, सोने की चेन सहित दस हजार नकदी भी गायब थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed