{"_id":"fff5704f409fb169f5db8e61bc4e4faa","slug":"cases-solved-in-lok-adalat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मुकदमे होंगे खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मुकदमे होंगे खत्म
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर शनिवार को समूचे देश भर में
विज्ञापन
एक साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमे निपटाए गए। शनिवार को
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित
राष्ट्रीय लोक अदालत में इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज राकेश कुमार
श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एजे ने कहा कि वर्तमान में लंबित मुकदमों की संख्या बहुत ज्यादा है। इन्हें खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने समूचे देश भर में एक साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने का आदेश दिया। इसके पहले भी एक बार आयोजन किया गया था तो बहुत अधिक संख्या में मुकदमों का निस्तारण हुआ था।
कहा कि लंबित मुकदमे तभी खत्म होगी जब न्यायिक अधिकारी समय से अदालतों में बैठकर अपना कार्य करेंगे। जिला जज शिवनाथ ने कहा कि लंबित मुकदमों को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत कारगर साबित हो रहा है। डीएम डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए।
एसपी शिवशंकर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुकदमों के निस्तारण का जरिया बन गया है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से जहां एक तरफ मुकदमों का मौके पर निस्तारण हो रहा है, वहीं हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज से वकीलों और न्यायिक अधिकारियों को मिलकर अपनी बात को कहने का भी अवसर मिला है।
इस तरह के आयोजन समय-समय पर जरूर होने चाहिए। संचालन राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी कुटुम्ब न्यायाधीश तहसीलदार सिंह ने किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, वकील, कर्मचारी और वादकारी मौजूद रहे।