फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case will be registered operators of 15 illegal hospitals

Sonebhadra News: 15 अवैध अस्पतालों के संचालकों पर दर्ज होगा केस

Tue, 04 Jul 2023 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered operators of 15 illegal hospitals
सोनभद्र। जिले में अवैध अस्पतालों का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। इसपर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 15 चिन्हित अवैध अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है।
विज्ञापन

एसीएमओ और अस्पताल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने पिछले दिनों जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसमें बड़ी संख्या में अस्पताल और क्लीनिक अवैध रूप से संचालित मिले। उन्हाेंने अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हालांकि कुछ संचालकों ने जवाब नहीं दिया, जबकि कइयों का जवाब संतोषजनक नहीं था। ऐसे में करीब 15 अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्णय लिया है। नोडल डॉ. जीएस यादव ने घोरावल थाने में छह अवैध अस्पतालों, कोन में दो, सदर कोतवाली सहित अन्य थानों में कुल 15 अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है। उन्हाेंने बताया कि आगे भी अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed