फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against those who abuse Rahul Gandhi

राहुल गांधी को अपशब्द कहने वालों पर केस दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered against those who abuse Rahul Gandhi
सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष फरीद अहमद की तहरीर पर विवेक पटेल समेत कई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने और पार्टी का झंडा फूंकने का आरोप है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी एवं कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष फरीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि विवेक सिंह पटेल निवासी मानपुर थाना राबर्ट्सगंज ने कुछ अज्ञात लोगों को साथ लेकर सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर कांग्रेस पार्टी का झंडा जलाते हुए पार्टी के सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सरेआम जनमानस के बीच अपराधिक टिप्पणी किया। उन्होंने राहुल गांधी की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किया है। इससे पार्टी की गरिमा धूमिल हुई है। इस कृत्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जन में काफी आक्रोश व्याप्त है, जिससे शांति भंग की आशंका चुनाव में हो गई है। जिलाध्यक्ष फरीद ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed