फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against six including brother, sister and mother in fraud

Sonebhadra News: जालसाजी में भाई-बहन, मां समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 23 May 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six including brother, sister and mother in fraud
संपत्ति हथियाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर पत्नी और अपने तीन बच्चों का पिता होने का दावा करने वाली महिला, उसके भाई समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर करमा पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मड़िहान के राजगढ़ निवासी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव निवासी अनिल मौर्य उसका ड्राइवर था। कुछ कारणों से उसने अनिल को हटा दिया। इसे लेकर अनिल, उसकी बहन रीता, मां गिरजा मौर्य से उसका विवाद चलता है। इसी विवाद में रीता ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसे अपने पति और अपने तीन बच्चों का पिता दर्शाया।
विज्ञापन

इसके बाद से संपत्ति में अधिकार के लिए पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया और फर्जी कागजातों के इस्तेमाल से भरण-पोषण का अधिकार प्राप्त कर लिया। वास्तव में रीता की शादी राजस्थान के जोधपुर निवासी कन्हैया लाल से हुई है। कन्हैया ही उसके तीनों बच्चों का पिता भी है। उसकी संपत्ति में अपना अधिकार और वारिस के रूप में अपने बच्चों का नाम दर्ज कराने के लिए विपक्षी लगातार दबाव व धमकी दे रहे हैं। गत 25 फरवरी को पगिया मोड़ पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना देने के बाद भी करमा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर करमा पुलिस ने अनिल, उसकी बहन रीता, पत्नी रानी, मां गिरजा और दो अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed