फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of two sides beaten for removing a car

गाड़ी हटाने के लिए दो पक्षों में मारपीट, केस

Mon, 15 Mar 2021 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Case of two sides beaten for removing a car
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुड़ीलाडीह गांव में रविवार देर रात विद्यालय के पास खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। घायल प्रमोद कुमार पटेल निवासी दुगौलिया थाना पन्नूगंज ने सोमवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह आर्केस्ट्रा लेकर मुड़ीलाडीह गांव आए थे। निजी विद्यालय में उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। उसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर पठका गांव निवासी श्याम बिहारी और अधवार गांव निवासी सुग्रीव प्रसाद से विवाद हो गया। मारपीट में उनकी पीठ, पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने घायल प्रमोद कुमार पटेल (32) का मेडिकल करवाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शांति भंग की धारा में चालान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed