फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of girl student being locked in school: Teacher suspended, notice issued to eight

स्कूल में छात्रा के बंद होने का मामला: शिक्षक निलंबित, आठ को नोटिस

Sat, 07 Sep 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Case of girl student being locked in school: Teacher suspended, notice issued to eight

विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल विकास खण्ड के विसुंधरी स्थित विद्यालय में लापरवाही को लेकर बीएसए ने कार्रवाई की है। मामले में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एआरपी सहित आठ लोगों को नोटिस जारी किया है।


विसुंधरी गांव निवासी जन्मेजय यादव की पुत्री साधना (10) कंपोजिट विद्यालय विसुंधरी में कक्षा 2 की छात्रा है। रोज की तरह वह सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंची और कक्षा में रहकर विद्यालय के बंद होने तक वहीं मौजूद रही। बताते हैं कि इसी दौरान छात्रा को नींद आ गई। वह कमरे में ही साेती रह गई। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर चले गए। शिक्षक भी कमरे व गेट पर ताला लगाकर घर चले गए। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब साधना घर नहीं पहुंची तो परिजन पहले किसी सहेली के साथ जाने की बात सोचते रहे, मगर काफी समय बीता तो उनकी चिंता बढ़ गई। उसे ढूंढते हुए विद्यालय की ओर गए तो वहां अंदर से किसी बच्ची के रोने बिलखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा। फिर अंदर जाकर कक्षा 2 के कमरे पर लगा ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक बच्ची अकेले दहशत में रही। मामले में बीईओ घोरावल की जांच आख्या जिसमें कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी की प्रधानाध्यापिका शशि त्रिपाठी सहित विद्यालय की समस्त महिला अध्यापिकाएं अवकाश पर थी। जहां विद्यालय का प्रभार सहायक अध्यापक उमाशंकर राम के पास था। जिन्हे निलंबित कर दिया गया।मामले में सहायक अध्यापक और एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी और अनुदेशक अजीत मौर्य को नोटिस जारी की गई है। जबकि घटना वाले दिन तीज के कारण अवकाश पर रही प्रधानाध्यापिका शशि कुमारी त्रिपाठी, स.अ. मुन्नी देवी, स.अ.वर्तिका सिंह, शिक्षामित्र कंचन, सुनीता, अनुदेशक प्रतिमा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed