फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of culpable homicide on crusher plant operator

Sonebhadra News: क्रशर प्लांट संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide on crusher plant operator
ओबरा। स्थानीय बिल्ली खनन क्षेत्र स्थित रासपहाड़ी के समीप एक क्रशर प्लांट पर कार्य के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट पर गत मंगलवार को जुगैल के खरहरा गांव निवासी सुरेंद्र अगरिया (25) प्लांट में लगे मोटर को बारिश के पानी से बचाव के लिए टीन से ढक रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। लोगों ने उसे चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी फूलवंती ने ओबरा थाने में क्रशर मालिक विनोद कुमार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रेशर मालिक विनोद कुमार पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed