फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed on 16 quarantined, challan

क्वारंटीन किए गए 16 पर मुकदमा दर्ज, चालान

Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 16 quarantined, challan
ओबरा (सोनभद्र)। नगर के मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में रूड़की से आकर ठहरे 16 लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सभी को अस्थायी जेल बने शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा में रखा गया है। मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में एक माह पूर्व 16 लोगों को पकड़ा गया था। यह सभी लोग उत्तराखंड के रूड़की से यहां आए थे और मस्जिद में ठहरे थे। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर बनाए गए शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रखा गया था। उनके साथ ओबरा के तीन स्थानीय लोग भी थे। क्वारंटीन का समय खत्म होने के बाद इन तीन स्थानीय लोगों को उनके घर भेज दिया गया था लेकिन रूड़की के सभी 16 लोगों को उसी क्वारंटीन सेंटर में इसलिए रखा गया था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्हें वापस भेजा जाएगा। शनिवार को इन सभी 16 लोग सबान अहमद, अहतशाम, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माईल, मो असलम, अल्लादिया, मो. शाहिद, इकराम, अरशद, इरशाद, विलाल, जीशान, मुनीर अहमद तथा शमशाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें अस्थाई रूप से बने जेल शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में रखा गया है। इसके पूर्व इन 16 लोगों को स्थानीय पुलिस की निगरानी में बस पर बैठाकर थाने पहुंचाया गया था। जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के बाद उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर पुन: सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed