फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against those who threatened the spokesperson

प्रवक्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who threatened the spokesperson
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में तैनात अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता डॉ. विनित कश्यप की तहरीर पर एक नाजमद और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को दी तहरीर में राजकीय पॉलीटेक्निक में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर तैनात वादिनी डॉ. विनित कश्यप का कहना है कि उन्होंने आउटसोर्सिंग के जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को छात्राओं के साथ अभद्रता का दोषी पाते हुए उसके विरुद्ध संस्तुति प्रधानाचार्य को सौंपा। इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मी को संस्था से निष्कासित कर दिया गया। उनका कहना है कि 12 अक्तूबर को कॉलेज से वाराणसी अपने रिश्तेदार के घर वह चार पहिया से जा रही थीं। अदलहाट के पास वह चार पहिया वाहन के टायर में हवा भरा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और जबरदस्ती खींच कर उन्हें गिराकर भाग निकले। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रामनिहोर व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed