फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against many including crusher plant operator

क्रशर प्लांट संचालक समेत कइयों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against many including crusher plant operator
सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने मंगलवार को मां शारदा इंडस्ट्रीज स्टोन क्रशर के संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह कार्रवाई खान अधिकारी केके राय की तहरीर पर हुई है। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर एआरटीओ ने ओवरलोड 30 वाहनों का चालान किया। उधर, यह चर्चा भी जोरों पर रही कि अभियान के दौरान कई ओवरवोड वाहनों व अवैध खनन कर गिट्टी व बालू लदे वाहनों को मिलीभगत कर छोड़ दिया गया। इससे जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उन लोगों ने मौके पर मौजूद खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों से नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

जिले में हो रह अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को सदर कोतवाली, चोपन, हाथीनाला, बभनी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने ओवरलोड गिट्टी-बालू का परिवहन करने के आरोप में 30 ट्रकों का चालान कर दिया। खान अधिकारी ने बताया कि चोपन थाने में उन्होंने मां शारदा इंडस्ट्रीज स्टोन क्रशर के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि क्रशर संचालक ने बिना एमएम 11 के ही ट्रक पर गिट्टी लोड कर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि बगैर प्रपत्र के गिट्टी, बालू बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उधर इस कार्रवाई से बगैर परमिट के गिट्टी बेचने एवं ओवरलोड परिवहन करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed