फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1,498.505 metric tonnes of urea approved for 64 cooperative societies and IFFCO sales centers.

Sonebhadra News: 64 सहकारी समितियों व इफको बिक्री केंद्रों के लिए 1498.505 मीट्रिक टन यूरिया स्वीकृत

Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
1,498.505 metric tonnes of urea approved for 64 cooperative societies and IFFCO sales centers.
सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 में किसानों की उर्वरक (खाद) जरूरत को देखते हुए जिले में यूरिया और डीएपी का आवंटन किया गया है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 64 सहकारी समितियों एवं इफको के बिक्री केंद्रों के लिए कुल 1498.505 मीट्रिक टन यूरिया के आवंटन को स्वीकृति दी है। इसके अलावा 67 सहकारी समितियों के लिए 740.350 मीट्रिक टन डीएपी का भी आवंटन किया गया है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद आवंटित उर्वरक को समितियों और बिक्री केंद्रों तक भेजने की प्रक्रिया पीसीएफ की ओर से शुरू कर दी गई है। इससे खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की मांग पूरी करने में मदद मिलेगी। सहकारिता विभाग की तरफ से किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति या अधिकृत बिक्री केंद्र से उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित उचित मूल्य पर ही खाद खरीदें। कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना मिलने पर तत्काल शिकायत की जा सकती है। शिकायत के लिए सहकारिता विभाग के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9198788248 और 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 तथा अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर सूचना दी जा सकती है। विभाग ने किसानों से ऐसी शिकायतों की तत्काल जानकारी देने की अपील की है, ताकि संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed