फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against husband, father-in-law, sister-in-law for abetting suicide

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति, ससुर, ननद के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband, father-in-law, sister-in-law for abetting suicide
कुछ दिनों पूर्व इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में शनिवार की शाम पुलिस ने पति, ससुर व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। आरोपियों पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतका पूजा सिंह के पिता युवराज सिंह निवासी सोनगढ़ा मिर्जापुर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पूजा का विवाह 2015 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही में प्रदीप सिंह के साथ हुआ था। शादी के समय उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार आठ लाख रुपये खर्च किया था लेकिन शादी के बाद से ही प्रदीप और उसके परिजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग बनाए रखे थे। दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री पूजा को आए दिन प्रताड़ित करते थे। उनके दो बच्चे हैं। कुछ माह पूर्व प्रदीप पूजा को लेकर किराए के मकान में घोरावल से सटे सिरसाई में रेंज ऑफिस के पास बच्चों को पढ़ाने के नाम पर ले गए। 10 जुलाई को पूजा का फोन उनकी बहू के मोबाइल पर आया कि प्रदीप और ससुर, ननद दहेज की रकम को लेकर गाली दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। धमकी भी दे रहे हैं कि तलाक दे दो नहीं तो प्रदीप की तीसरी शादी करा दी जाएगी। 11 जुलाई को पूजा की मौत की सूचना पुलिस से मिली। युवराज सिंह ने बताया कि प्रदीप की पहली पत्नी को भी प्रदीप के घर वालों ने प्रताड़ित करते हुए जलने के लिए विवश कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब भी उस मामले का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इस बात को छिपा कर उसकी पुत्री पूजा से दूसरी शादी की गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता युवराज सिंह की तहरीर पर पति प्रदीप कुमार सिंह, ससुर राम नगीना सिंह और ननद पूनम के विरुद्ध शनिवार की रात एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed