फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against hospital operator

अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jul 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against hospital operator
सदर कोतवाली क्षेत्र के बरैला गांव के समीप नियमों को ताख पर रखकर निजी अस्पताल संचालित करने वाले प्रबंधक पर शिकंजा कसने लगा है। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीएचसी केकराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर हुई है। उधर निजी अस्पताल में मिले लावारिस बच्चे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही के प्रभारी डॉ. दिनेश चतुर्वेदी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि प्राइवेट नित्या हास्पिटल जमगाई बरैला मंदिर के पास लावारिस बच्चे के उपचार होने की जानकारी मिली थी। बुधवार को टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद कर्मियों से लावारिस बच्चे के बारे में जानकारी मांगी गई तो नहीं दे सके। एक महिला का ऑपरेशन भी किया गया था। कोई भी पंजीकृत चिकित्सक और संचालक मौके पर नहीं था। एंबुलेंस से नवजात शिशु और महिला को जिला अस्पताल भेजवाया गया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि अस्पताल के प्रबंधक मनोज कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed