फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against four including husband

पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सुषमा की हुई मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतका के भाई संतोष पांडेय की तहरीर पर हुई। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिहार के रोहतास जिले के सिंहपुर गांव निवासी वादी संतोष पांडेय का कहना है कि उसकी बहन सुषमा की शादी फरवरी 2017 में राबर्ट्सगंज के मुंसफी कालोनी निवासी राजन अवस्थी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को उसका पति, देवर, सास, ससुर दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। पिछले तीन माह विपक्षीगणों ने उसकी बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसकी बहन ने मोबाइल से घटना की जानकारी उसे दी थी। उसका आरोप है कि 30 अप्रैल को उसकी बहन ससुरालियों ने हत्या कर की। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति राजन अवस्थी, देवर दिपेश अवस्थी, ससुर सातेश्वर अवस्थी और सास मोहनी अवस्थी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं कोतवाल मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि मृतका के मायके वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed