फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against four including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband for dowry harassment
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के पांडेय पोखर गांव निवासी महेंद्र नाथ पाठक का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2019 में विवेकानंद पांडेय निवासी बड़कागांव थाना राबर्ट्सगंज के साथ की थी। शादी में पर्याप्त दहेज भी दिया। आरोप है कि दामाद अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर तीन लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता रहा। दहेज के लिए ही 11 नवंबर को पांच बजे सुबह बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने एक साल की नतिनी को भी छीन लिया। सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर उनके दामाद विवेकानंद पांडेय, रुद्र नारायण, गायत्री देवी और सुधा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed