फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against five, including Deputy Commissioner Labor Employment in Sonbhadra

सोनभद्र में उपायुक्त श्रम रोजगार समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five, including Deputy Commissioner Labor Employment in Sonbhadra
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज के प्रभार के दौरान राजकीय धन के गबन के प्रयास और मनमानी के आरोप में निलंबित हुए उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा तेजभान सिंह समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी बीडीओ पीयूष राय की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उपायुक्त श्रम रोजगार तेजभान सिंह के पास कई माह तक बीडीओ राबर्ट्सगंज का चार्ज था। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों में डुप्लीकेसी करके राजकीय धन के दुरुपयोग का प्रयास किया गया। राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में किसी कार्यदायी संस्था ने सड़क को पहले से किसी दूसरी निधि से बनवा दिया था। उसी सड़क को दोबारा बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत से बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया। प्रभारी बीडीओ रहे तेजभान सिंह पर आरोप है कि मामला संज्ञान में आने पर भी उन्होंने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मौन धारण कर लिया। इसकी शिकायत शासन स्तर पर पहुंची तो डीसी मनरेगा के चार्ज में रहते हुए एक फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इन सभी मामलों की जांच कराई गई तो प्रथम दृष्टया तेजभान सिंह दोषी पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर सदर ब्लॉक के बीडीओ ने पुलिस को उनके खिलाफ तहरीर दी। बीडीओ पीयूष राय ने बताया कि पुलिस ने तेजभान सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार, सदर ब्लॉक के लेखाकार चंद्रकांत द्विवेदी, संबंधित गांव के ग्राम विकास अधिकारी, आरईएस के संबंधित एक इंजीनियर, संबंधित फर्म के ठेकेदार केे खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed