फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against ARTO office clerk

एआरटीओ कार्यालय के लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ARTO office clerk
सोनभद्र। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में तीन दिन पूर्व हुए विवाद के मामले में पीड़िता लिपिक उषा मालवीय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी लिपिक अतुल कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस कार्रवाई से परिवहन कार्यालय में कर्मचारी दो धड़ों में बंट गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि राबर्ट्सगंज के हर्ष नगर निवासी उषा मालवीय उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लिपिक पद पर तैैनात हैं। उषा अपने पति सूर्यकांत मालवीय के स्थान पर मृतकाश्रित के रूप में नौकरी कर रही हैं। उषा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके कार्यालय में लिपिक अतुल कुमार सिंह वाराणसी के हैं। आठ सितंबर को अतुल उनके कार्यालय के कक्ष में आकर उल्टा सीधा बोल रहे थे, जिसकी मौखिक शिकायत एआरटीओ से की थी। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अतुल कमरे में आए और गाली देने के साथ ही हाथ पकड़ कर घसीटते हुए बाहर करने लगे। वहां पर मौजूद अन्य कर्मियों और आम लोगों ने बीच-बचाव किया। आशंका जताई कि किसी दिन विपक्षी की ओर से उनके साथ बड़ी घटना की जा सकती है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उधर एआरटीओ अनिल मिश्रा प्रशासन ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर दोनों कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि दफ्तर में सभी कर्मी एक होकर सरकारी कामकाज को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed