फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against two teachers who work on fake certificate in Sonbhadra

सोनभद्र में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर केस

Fri, 19 Mar 2021 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Case against two teachers who work on fake certificate in Sonbhadra
सोनभद्र। फर्जी तरीके से दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वाले दो शिक्षक जय प्रकाश व माया शुक्ला के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी राबर्ट्सगंज ने तहरीर देकर अवगत कराया कि 2016 में जय प्रकाश पुत्र विंध्याचल राम निवासी उरमौरा की नियुक्ति दिव्यांग कोटे के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमौली द्वितीय में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। वहीं माया शुक्ला पुत्री काशी प्रसाद शुक्ला निवासी उरमौरा की प्राथमिक विद्यालय बघुआरी में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। एडीएम की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय जांच समिति ने प्राथमिक विद्यालयों में 2010 के पश्चात विकलांग कोटे से तैनात 82 दिव्यांग शिक्षकों का सत्यापन कराया। सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने सत्यापन किया। माया और विंध्याचल राम सहित चार शिक्षक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत कम पाई गई। इस वजह से सीएमओ ने इनका विकलांगता प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने दोनों शिक्षकों की नियुक्त निरस्त करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि शिक्षक जय प्रकाश व माया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मेें केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed