फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against driver in case of death of young man

Sonebhadra News: युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा

Sat, 25 May 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Case against driver in case of death of young man
कोतवाली क्षेत्र के पुरना गांव में शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक विजय कोल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुरना गांव में गेट नंबर-12 के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार विजय (22) पुत्र बिहारी निवासी ग्राम मुक्खा की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मृतक विजय के पिता बिहारी कोल की तहरीर पर खालिद निवासी जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूकेलिप्टस का बोटा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के हिरासत में है। मृतक के पिता का आरोप है कि बिना नंबर के ट्रैक्टर का चालक खालिद तेज और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर पुत्र विजय की बाइक को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया की मृतक विजय का बीते अप्रैल में विवाह हुआ था। घटना के बाद से परिजनों और गांव में शोक की लहर है। मृतक की पत्नी, मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed