{"_id":"65e74e2063fe97a9ea0d5cc3","slug":"car-overturned-out-of-control-three-passengers-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-110255-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, तीन सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, तीन सवार घायल
विज्ञापन
क्षेत्र के इकदीरी पिखराखाड़ गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रयागराज से छत्तीसगढ़ जाते समय हादसा हुआ। घटना में कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक करके रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर मंगलवार की सुबह इकदीरी पिखराखाड़ गांव के समीप पलट गई। कार को रमाकांत निषाद पुत्र मुन्ना लाल निषाद निवासी कोडई बहार रायगढ़ चला रहा था। कार सवार प्रयागराज से शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना में कार में बैठे भारती देवी (24) पत्नी श्रीकांत, अनीता निषाद (19) पुत्री गुन्ना लाल निषाद व रमाकांत निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीआरवी के सहयोग से इलाज के लिए सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने की दशा में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।