फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car filled with devotees overturns, eight including three women injured

Sonebhadra News: श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, तीन महिलाओं समेत आठ घायल

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Car filled with devotees overturns, eight including three women injured
बभनी (सोनभद्र)। प्रयागराज महाकुंभ से छत्तीसगढ़ के कोरबा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पोखरा के नवाटोला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला के समीप बुधवार की देर रात हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर पलटने से चालक सहित आठ लोगों को चोट आई। घायलों में कोरबा निवासी वीरेंद्र कुमार (40), भगंदर प्रसाद (29), कोदई बाई (60), इंदू शर्मा (54), श्याम नारायण (59), बसंत लाल (61), धनेश्वर प्रसाद (69), सुमित्रा (43) शामिल हैं। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से बभनी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में इंदू शर्मा की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा के निवासी थे। वह महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed