फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Capacity of vehicle is five and passengers are being seated nine to ten

Sonebhadra News: वाहन की क्षमता पांच और सवारी बैठा जा रहे नौ से 10

Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Capacity of vehicle is five and passengers are being seated nine to ten
जिले की विभिन्न सड़कों पर मानक को धता बताकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जिस टेंपो में सिर्फ पांच यात्रियों के बैठने की जगह है, उनमें नौ से 10 यात्रियों को बैठाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रशिक्षित और नाबालिगों के वाहन चलाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के पास क्षमता से अधिक सवारी बैठाए जाने से ऑटो पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पांच सीटर के टेंपो में नौ से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थाई स्टैंड नहीं है। ऐसे में जहां तहां टेंपो एवं अन्य वाहनों को खड़ा करके सवारियां भरी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर में बढ़ौली चौक के पास, नवीन सब्जी मंडी के पास, महिला थाना के पास, रामसरोवर तालाब, धर्मशाला चौक और चंडी होटल समेत अन्य स्थानों पर टेंपो संचालक सवारियों को बैठा रहे हैं।

पिकअप से ढोई जा रही सवारी
जिले के सुदूर इलाकों में पिकअप से सवारियों को ढोया जा रहा है। पिकअप से सवारी करने वाला एक व्यक्ति खड़े होकर सफर करता है। रेणुकापार क्षेत्र में आवागमन का मुख्य साधन ही पिकअप हैं। अनपरा के ढाब क्षेत्रों में भी पिकअप में मजदूरों के साथ ही सवारियों को ढोया जा रहा है। शासन की तरफ से पिकअप से सवारियों को ढोए जाने पर रोक है। मगर इसका असर नहीं दिख रहा है।



लगातार अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहनों का चालान किया जा रहा है। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। - विनोद यादव, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article