फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Capacity of six substations not increased, there will be power crisis in summer

Sonebhadra News: छह उपकेंद्रों की नहीं बढ़ी क्षमता, गर्मी में होगा बिजली संकट

Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Capacity of six substations not increased, there will be power crisis in summer
सोनभद्र। फरवरी अभी बीती भी नहीं है, लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। सोनांचल का तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंच गया है। बिजली की खपत बढ़ने लगी है, मगर बिजली निगम की तरफ से गर्मी में बिजली संकट से निपटने के लिए अभी तक हुई तैयारियां नाकाफी हैं। पिछले साल गर्मी में हांफने वाले छह उपकेंद्रों की अभी तक क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों को बदलने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। हालांकि पुराने ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम राॅबर्ट्सगंज खंड अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र कुसुम्हा, ऊंचडीह, दुबेपुर, सलखन, केवली और सुकृत समेत अन्य उपकेंद्रों का क्षमता वृद्धि डेढ़ साल से प्रस्तावित है। अभी सिर्फ सलखन, केवली और सुकृत स्थित विद्युत उपकेंद्र का ही क्षमता वृद्धि हुआ है। शेष उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि अभी नहीं हो सकी है। इसके चलते पिछले साल गर्मी में बिजली का संकट बढ़ा था। कुसुम्हा, ऊंचडीह और दुबेपुर उपकेंद्र पिछले साल गर्मी में ओवरलोड के चलते हांफ रहे थे। कुसुम्हा उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मर को ठंड रखने के लिए कूलर लगाया गया था। उपकेंद्रों की अभी क्षमता वृद्धि नहीं होने से इस साल भी गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। म्योरपुर ब्लॉक के किरबिल में 220/132/33 केवी का बिजली उपकेंद्र तैयार है, मगर पारेषण लाइन नहीं खींचे जाने से उपकेंद्र चालू नहीं हो सका है। वहीं गांवों में आरडीएस योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने की चल रही कवायद भी काफी सुस्त है। जर्जर तारों के सहारे ही गांवों में सप्लाई चल रही है। इसके पीछे खेतों में फसल लगने का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन


---

वर्कशॉप में रोज 10-11 ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत
रॉबर्ट्सगंज नगर के छपका स्थित वर्कशॉप में प्रतिदिन लगभग 10 से 11 ट्रांसफाॅर्मर का मरम्मत कार्य चल रहा है। दिसंबर तक इसकी संख्या आठ से नौ थी। निगम के अधिकारियों की मानें तो वर्कशॉप के स्टोर में 35 ट्रांसफाॅर्मर बनवाकर रखे गए हैं। जहां ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना मिलती है, वहां लगवाया जाता है। अधिक से अधिक ट्रांसफाॅर्मर बैकअप में रखने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

वर्जन:

वर्कशॉप में बैकअप में पर्याप्त ट्रांसफाॅर्मर हैं। प्रतिदिन 10-11 ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत हो रही है। गर्मी में दिक्कत न हो, इसके लिए अधिक से अधिक ट्रांसफाॅर्मर बैकअप में रखे जा रहे हैं। - निधि, एसडीओ-वर्कशॉप रॉबर्ट्सगंज।


---

वर्जन: 2

दुबेपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की कवायद चल रही है। जल्द ही क्षमता वृद्धि कर ली जाएगी। कुसुम्हा और ऊंचहीड उपकेंद्र के लिए ट्रांसफाॅर्मर नहीं मिलने से क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। -इं.एके सिंह, एक्सईएन-रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed