{"_id":"65f72f3925230119370c003b","slug":"candidates-will-have-to-open-a-separate-bank-account-for-elections-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-110795-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुनाव के लिए प्रत्याशियों को खुलवाना होगा अलग बैंक खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुनाव के लिए प्रत्याशियों को खुलवाना होगा अलग बैंक खाता
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि लोक सभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय के उद्देश्य से बैंक खाता स्वयं के नाम से या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त नाम से राज्य के किसी भी बैंक सहकारी बैंक सहित या डाक घर में खोला जा सकता है।
निर्वाचन अभ्यर्थियों की तरफ से निर्वाचन व्यय से संबंधित किसी भी मद के लिए अदा की जाने वाली राशि 10 हजार रुपये से अधिक नहीं है, तो ऐसे व्यय को उक्त बैंक खाते से निकासी करके नगद राशि के माध्यम से व्यय की जा सकती है। यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में स्टेट लेबल, बैंकर्स कमेटी की तरफ से प्रदेश के समस्त बैंकों को यह निर्देश प्रचलित किए गये हैं। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन के के लिए अलग से बैंक खाता खोलने क सुविधा प्रदान करेंगे एवं खाता खोलते समय 200 प्रतियों का चेकबुक भी उपलब्ध करायेंगें। उन्होंने बताया कि वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, उड़नदस्ता टीम की तरफ से निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही निगरानी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्वाचन की घोषणा की तिथि से मतगणना की समाप्ति तक निर्वाचन अवधि के दौरान समस्त
बैंकों की तरफ से परिवहन के लिए ईएसएमएस पोर्टल से जनरेट की जायेगी। जिसका उपयोग बैंकों के नजदीक परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहनों के संचालन के लिए किया जायेगा। उड़नदस्ता टीम के सभी अधिकारी, वीडियो निगरानी टीम के सभी अधिकारी, लेखा टीम के सभी अधिकारी इसकी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए प्रत्याशी 14 मई तक कर सकेंगे नामांकन
सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 16 मार्च को लोक सभा चुनाव एवं दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के लिए तिथि निर्धारित की गई है। राबर्टसगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 का निर्वाचन सातवें चरण में निर्धारित किया गया है। इसके लिए समय-सारिणी निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना की तिथि सात मई निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन के लिए अन्तिम तिथि 14 मई, नाम निर्देशनों की संवीक्षा के लिए 15 मई, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित हुई है। मतदान एक जून को और मतगणना की तिथि चार जून निर्धारित है। वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करा लिया जाए छह जून निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की तरफ से निर्वाचन कार्यक्रम घोषित करने के बाद से जिले में धारा-144 एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
निस्प्रयोज्य सामानों की नीलामी आज
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश पाक्सो अध्यक्ष नीलामी समिति जनपद न्यायालय सोनभद्र ने जनपद न्यायालय सोनभद्र से संबंधित निष्प्रयोज्य सामान (जो मुंसफी खण्ड में रखा हुआ है) की नीलामी 18 मार्च को किया जाना है। उन्होंने बताया कि लोहे का सामान, लकड़ी का सामान तथा प्लास्टिक का सामान जिसकी निष्प्रयोज्य सामानों की न्यूनतम धनराशि 2 हजार 220 (जीएसटी अतिरिक्त 400) तथा सुरक्षा धनराशि 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।