{"_id":"67a652acaebc97cd0d0ee050","slug":"candidates-not-found-in-four-trades-including-welder-painter-plumber-iti-seats-remained-vacant-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124054-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वेल्डर, पेंटर, प्लंबर समेत चार ट्रेडों में नहीं मिले अभ्यर्थी, खाली रह गई आईटीआई की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वेल्डर, पेंटर, प्लंबर समेत चार ट्रेडों में नहीं मिले अभ्यर्थी, खाली रह गई आईटीआई की सीटें
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में वेल्डर, पेंटर, प्लंबर और फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में अभ्यर्थियों का रुझान कम है। लोढ़ी स्थित आईटीआई में वेल्डर, प्लंबर और फैशन डिजाइन ट्रेड में सीटें खाली रह गई। पेंटर ट्रेड में भी कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। घोरावल आईटीआई में भी कुछ ट्रेड में सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थियों का फिटर, इलेक्ट्रीशियन और कोपा ट्रेड में सबसे ज्यादा रुझान है।
राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज (लोढ़ी) में दो वर्षीय ट्रेड ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में सभी 20 पदों पर अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ है। इलेक्ट्रीशियन में सभी 20 सीटों पर आवेदन हुआ है। आईसीटीएसएम और आरएसी ट्रेड में सभी 24-24 पदों पर अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ है। मैकेनिकल कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स तथा मैकेनिकल इलेक्ट्रिक वाहन-टीटीएल दोनों ट्रेड में निर्धारित सभी 24-24 पदों पर अभ्यर्थियों का नामांकन हो चुका है। वहीं पेंटर (बी) ट्रेड में निर्धारित 20 सीट के सापेक्ष सिर्फ सात अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ है। 13 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं एक वर्षीय ट्रेड कोपा में निर्धारित 48 सीटों पर अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। कॉस्मेटोलॉजी में निर्धारित 48 सीटों के सापेक्ष 41 पर आवेदन आए हैं। सात पद अभी खाली है। फैशन डिजाइन और तकनीक ट्रेड में निर्धारित 40 सीटों पर एक भी आवेदन नहीं आया है। ड्रेस मेकिंग (बी) ट्रेड में 40 सीटों में से 30 पदों पर नामांकन हुआ है। 10 सीट अभी खाली रह गई है। प्लम्बर (एनसीवीटी) (बी) में निर्धारित 48 पदों में से 17 पर नामांकन हो चुका है। 31 सीटें खाली रह गई हैं। वेल्डर (डीएसटी) (बी) में निर्धारित 40 सीटों के सापेक्ष एक भी सीट पर आवेदन नहीं हुआ है। प्लम्बर (एससीवीटी) (बी) में निर्धारित 48 सीटों के सापेक्ष 16 पर नामांकन हुआ है। अभी 32 सीटें खाली हैं। आईटीआई घोरावल में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के सभी 40 पदों पर नामांकन हो गया है। आईसीटीएमएम ट्रेड में 48 में से दो पद सीट रिक्त है। आरएसी में 48 में से तीन पद रिक्त है। वहीं एमएमवी ट्रेड में 48 में से 6 सीट खाली रह गई है।
-- -
नकटू बीजपुर और दुद्धी में एक भी सीट खाली नहीं
राजकीय आईटीआई नकटू बीजपुर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा और वेल्डर ट्रेड में पढ़ाई होती है। यहां ट्रेडवार निर्धारित सभी सीटों पर अभ्यिार्यों का नामांकन हो गया है। आईटीआई दुद्धी में फिटर (डीएसटी), फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, टर्नर, इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजीटल मैनुफैक्चरिंग टैक्नीशियन, कैम प्रोग्रामर, इंडस्ट्रीयल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टैक्नीशियन, मैकेनिक डीजल इंजन(डीएसटी), वेल्डर (डीएसटी), कोपा, बेसिक कास्मेटोलॉजी और ड्रेस मेकिंग में निर्धारित सभी सीटों पर नामांकन हो गया है। यहां किसी भी ट्रेड में एक भी सीट खाली नहीं है। यहां संचालित 13 ट्रेडों में कुल 424 सीटें हैं, सभी सीटों पर नामांकन हो गया है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन:
रॉबर्ट्सगंज और घोरावल का क्षेत्र काफी दूर है। गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाता है। क्षेत्र बढ़ा और दूरी ज्यादा होने की वजह से अभिभावक लड़कियों का नामांकन नहीं कराते। आवासीय सुविधा भी नहीं है। नकटू बीजपुर में आवासीय सुविधा है। वहां एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारियों का कोटा भी निर्धारित है। इसलिए सीटें भरने में दिक्कत नहीं होती।
- यजुवेंद्र नाथ, प्रधानाचार्य-राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज।