फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidates Granted Entry After Biometric Verification; 35 Skipped NEET UG

Sonebhadra News: बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश, 35 ने छोड़ी नीट यूजी

Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Candidates Granted Entry After Biometric Verification; 35 Skipped NEET UG
रॉबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में नीट परीक्षा के पूर्व अभ्य​र्थियों की लगी कतार। संवाद
सोनभद्र। जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट यूजी की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। नीट यूजी की परीक्षा में 35 अभ्यर्थियों शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एवं सिटी कोऑर्डिनेटर नीट (यूजी) अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए थे। दोनों केंद्र पर 480 - 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 360 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 188 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 1508 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 1473 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 35 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अवांछित घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी लाइव निगरानी एवं वीडियोग्राफी जैसी उन्नत तकनीकी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की गईं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने परीक्षा संचालन समिति के सदस्य के रूप में सभी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए फर्नीचर, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा की शुचिता से संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। इससे परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed