फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cancel an agreement to buy expensive power

महंगी बिजली खरीदने का करार रद्द हो 

Fri, 03 Feb 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 03 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य सेक्टर में हो रही रिकार्ड थर्मल बैकिंग के खिलाफ अभियंता भी आक्रोशित होने लगे हैं। शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने लखनऊ और अनपरा में बैठक कर थर्मल बैकिंग को समाप्त करने की मांग की।
राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष जीके मिश्रा और महासचिव राजीव सिंह ने निजी विद्युत गृहों से मंहगी बिजली क्रय करने का करार तत्काल रद करने की मांग की। कहा कि राज्य के ताप विद्युत गृहों की बिजली सस्ती होने के बावजूद परियोजनाओं में थर्मल बैकिंग कराई जा रही है। जबकि निजी विद्युत गृहों से मंहगी बिजली खरीदी जा रही है। सहायक सचिव मणींद्रनाथ, क्षेत्रीय सचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह भी संज्ञान में आया है कि प्रदेश में पर्याप्त क्षमता होते हुए भी मंहगी बिजली क्रय करने के लिए निजी क्षेत्रों से करार के फिर से प्रयास किए जा रहे हैं। अभियंता संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन

उधर, ओबरा में भी उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ओबरा-पिपरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा ने निजी विद्युत गृहों से महंगे दर पर बिजली खरीदे जाने का विरोध जताया है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष इं. जीके मिश्रा एवं महासचिव इं राजीव सिंह ने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार एवं पावर कारपोरेशन प्रबंधन से निजी विद्युत गृहों से मंहगी बिजली क्रय करने का करार रद करने की मांग की। कहा कि थर्मल बैकिंग के कारण पनकी, पारीछा एवं हरदुआगंज ताप विद्युत गृहों की सभी इकाइयों को बंद कर दिया गया है। पावर कार्पोरेशन को इस कारण जहां एक तरफ  निजी उत्पादकों के महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है, वहीं राज्य के बिजली घरों को फिक्स चार्जेज देना पड़ता है। इस प्रक्रिया में पावर कार्पोरेशन को प्रति यूनिट विद्युत दर लगभग नौ रुपये प्रति यूनिट तक पड़ रही है, जिससे पावर कार्पोरेशन को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed