फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By-elections will be held on three posts of Pradhan

Sonebhadra News: प्रधान के तीन और पंचायत सदस्य के 28 पदों पर होगा उपचुनाव, 18 से शुरू होगा नामांकन

Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
By-elections will be held on three posts of Pradhan
ग्राम प्रधान के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 28 रिक्त पदों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की प्रक्रिया 18 जुलाई से संबंधित ब्लॉक कार्यालय पर आरंभ होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि चतरा ब्लॉक के कसारी और किचार गांव के प्रधान का पद रिक्त है। दोनों पद अनारक्षित श्रेणी में है। वहीं घोरावल ब्लॉक में खड़देउर गांव के प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विभिन्न कारणों से रिक्त हुए इन पदों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 28 सदस्य पदों पर भी उपचुनाव होना है। उम्मीदवार 22 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 23 को नामांकन पत्रों की जांच और 24 को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।मतदान 06 अगस्त को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा और मतों की गिनती आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed