{"_id":"5eecf34f8ebc3e43082bdbec","slug":"businessmen-burnt-effigy-of-chinese-president-sonbhadra-news-vns53094707","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी राष्ट्रपति का व्यापारियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी राष्ट्रपति का व्यापारियों ने फूंका पुतला
विज्ञापन
सोनभद्र। चीन की हरकत और सैनिकों की शहादत पर पूरा देश गम और गुस्से में हैं। लद्दाख में सीमा पर हिंसक झड़प में जवानों की शहादत से दुखी जिले के व्यापारियों, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीनी सामानों को जलाकर व्यापारियों ने चाइना निर्मित सभी प्रकार के सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की सरकार से मांग की। साथ ही लोगों से स्वदेशी सामानों के बिक्री और खरीदारी की अपील की।
राबट्र्सगंज मेन मार्केट स्थित चारतल्ला चौराहे पर व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामानों की होली जलायी और चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। उपस्थितजनों ने कहा कि कि चाइना से हमारे देश में लाखों डालर का सामान प्रतिवर्ष आयात हो रहा है और उसी की कमाई का उपयोग चाइना हमारे देश के ऊपर दबाव बनाने और क्षति पहुँचाने में कर रहा है। चाइना हमारे ही देश से कमाये गए धन का उपयोग निकट भविष्य में हमारे ऊपर आक्रमण करने में कर सकता है। इसलिए हम सबको चाइना के सभी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। सभी ने शपथ ली कि थोड़े से आर्थिक लाभ के लिए चाइना का सामान न तो बेचेंगे और न ही खऱीदेंगे। पुतला दहन में मुख्य रूप से उदय नाथ सिंह, विमल जालान, हर्ष अग्रवाल, एजाज कादरी प्यारे भाई, मनोज जैन, विजय नाथ उपाध्याय, संजय अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, बलराम सोनी, सत्यम, विजय केशर, खुशदिल मोदनवाल, पवन कुमार पिंकु, दिलीप, सुरेश, आनंद आदि शामिल रहे। उधर शीतला मंदिर चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रॉबट्सज्गंज के कार्यकर्ताओं ने चीन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। भारतीय बाजार में चीनी वस्तुओं का आम जनमानस से बहिष्कार करने का आह्वान किया।