फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   businessman sat on strike with sick daughter in midnight Due to power cut

Sonbhadra: बिजली कटौती से बेहाल व्यापारी बीमार बेटी के साथ आधी रात धरने पर बैठा, अफसरों के छूटे पसीने

Sun, 30 Jul 2023 01:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 01:10 PM IST
सार

सोनभद्र में बेतहाशा बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शनिवार देर रात बिजली कटौती से आजिज एक व्यापारी अपनी सात वर्षीय बीमार बेटी को लेकर सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गया। उसे मनाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
businessman sat on strike with sick daughter in midnight Due to power cut
बीमार बेटी के साथ धरने पर बैठा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र को ऊर्जा की राजधानी कहा जाता है, बावजूद इसके यहां के लोग बेतहाशा बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शनिवार देर रात कटौती से आजिज एक व्यापारी अपनी सात वर्षीय बीमार बेटी को लेकर सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गया। रात में पिता-पुत्री को धरने पर बैठा देख लोग एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस मान मनौवल करती रही। आधी रात पहुंचे एसडीओ ने लिखित आश्वासन देकर पिता-पुत्री का धरना समाप्त कराया।  मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि नगर में इस समय विद्युत व्यवस्था एकदम धराशाई हो गई है। दशकों पुराने पोल व जर्जर तार से पूरे नगर में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कब-कहां पर तार टूटकर गिर जाय कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी भिड़े: पहला पत्थर किसने फेंका, क्या सच में लगे पाकिस्तान के नारे? पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मनमाने रवैए से पूरी जनता त्रस्त

कहा कि पीसीएल के अधिकारियों के मनमाने रवैए से पूरी जनता त्रस्त हो चुकी है। घरेलू कार्यों के साथ संपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्र अपने नुकसान से जूझ रहा है। कहा कि सोनभद्र में चार विधायक और एक सांसद सत्ता पक्ष के होने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होती। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब बिजली विभाग पर फोन किया जाता है तो फॉल्ट की बात कहकर फोन काट देते हैं।

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के जेई ने धरने पर बैठे व्यापारी को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। वहीं देर रात लगभग एक बजे एसडीओ आशीष शुक्ला ने लिखित आश्वासन देकर व्यापारी और बीमार बच्ची का धरना समाप्त कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि रविवार से नगर में 21 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed