फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Businessman hanged himself after a dispute with his wife

Sonebhadra News: व्यवसायी ने फंदे से लटक कर दी जान, पत्नी से चल रहा था विवाद

Fri, 10 Oct 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Businessman hanged himself after a dispute with his wife
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा में बृहस्पतिवार को सुबह गुटका व्यवसायी विवेक राय ने किराए के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। वह बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। पारिवारिक विवाद घटना की मुख्य वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विवेक राय कई साल से मुर्धवा में किराए के मकान में रहकर गुटके का थोक व्यापार करते थे। उनकी पत्नी बिहार में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से विवेक की पत्नी भी यहां आकर उनके साथ रह रही थीं।
विज्ञापन

रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी महिला थाने में पेशी पर आए थे और शाम को लौट गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह उनका बेटा उठा तो विवेक अपने कमरे में पंखे के सहारे गमछे के फंदे से लटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार विवेक कुछ समय से तनावग्रस्त थे। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय न बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed