{"_id":"68cc2cdce0d7bf275c02d619","slug":"bus-started-moving-without-driver-collided-with-car-in-sonbhadra-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिना ड्राइवर के स्टार्ट हुई बस, 10 मीटर चलने के बाद कार से टकराई; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिना ड्राइवर के स्टार्ट हुई बस, 10 मीटर चलने के बाद कार से टकराई; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Thu, 18 Sep 2025 09:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:31 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक पेट्रोल पंप पर खड़ी बस अचानक आधी रात में बिना ड्राइवर के चलने लगी।
विज्ञापन
अचानक चलने लगी बस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां खड़ी बस अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। करीब 10 मीटर तक बिना ड्राइवर चलते हुए बस सामने खड़ी एक कार से टकरा गई। संयोग रहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस को रात में पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर चालक चला गया था। आधी रात में अचानक बस के अंदर की लाइट जलने लगी और बस स्टार्ट होकर आगे बढ़ने लगी। चालक ने बताया कि बस हाल ही में बनकर आई है। ढलान पर लुढ़कने से बस अचानक स्टार्ट हो गई। यह पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन