फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus full of workers fell into ditch, passengers

Sonebhadra News: श्रमिकों से भरी बस खाई में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bus full of workers fell into ditch, passengers
म्योरपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के पास शनिवार को श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। संयोग रहा कि हादसे में सभी श्रमिक बाल-बाल बच गए। बारिश कम होने के बाद श्रमिकों ने बस से निकल कर जंगल में शरण ली।
विज्ञापन

बस छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रमिकों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। म्योरपुर और पिपरी थाना क्षेत्र की सीमा पर बिया मोड़ के पास हल्की बारिश के बीच चालक के ब्रेक मारते ही बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। सूचना पर पहुंचे बस संचालक ने किसी तरह बस को बाहर निकलवा कर आगे के लिए रवाना किया। बस फंसे होने के दौरान कुछ देर के लिए जाम लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही जाम खुल गया। किसी के घायल न होने को लेकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार गांव के समीप विसुंधरी मोड़ पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसुंधरी गांव निवासी संतोष कुमार (23) पुत्र लल्लन अपने साथी मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव निवासी राजन (30) पुत्र अलगू के साथ शुक्रवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान भैंसवार गांव के समीप विसुंधरी मोड़ पर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गए। दोनों युवकों के सिर, मुंह व कमर पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed